Tamil Nadu: तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई से पार्टी के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ एक रोड शो किया।
देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। पीएम मोदी लगातार रोड शो और रैलियों के जरिए विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोड शो किया। उनके साथ राज्य भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई से पार्टी के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी नजर आए।
तमिलनाडु का मूड स्पष्ट है- अन्नामलाई
पीएम मोदी के रोड शो के बाद तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि जब प्रधानमंत्री चेन्नई आते हैं तो चेन्नई की जनता उनका अपने बेटे की तरह स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के लोगों ने पीएम मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस रोड शो के माध्यम से तमिलनाडु का मूड बहुत स्पष्ट है।