फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: 'यह अनुच्छेद 371 नहीं, बल्कि 370 है'; खरगे पर बरसे अमित शाह- ऐसी भयानक गलती कांग्रेस ही कर सकती है

Sat, 06 Apr 2024 08:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान फिसली और उन्होंने अनुच्छेद 370 को 371 बता दिया। अमित शाह ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी गलतियां सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। 

विज्ञापन
अमित शाह मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। शाह ने कहा है कि ऐसी भयानक गलतियां सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। हाल ही में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 का जिक्र किया लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। खरगे के मुंह से 370 की जगह 371 निकल गया। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे थे कि अमित शाह को यहां आकर इसकी बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा ‘अमित शाह कहते हैं कि उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 371 हटा दिया।’ खरगे ने आगे कहा कि यहां के लोगों को इससे क्या वास्ता है? उन्होंने कहा कि आप ये बातें कश्मीर में जाकर बोल सकते हैं, जम्मू में बोल सकते हैं लेकिन यहां इसका कोई मतलब नहीं।    

विज्ञापन


अमित शाह का जवाब- यह सुनना शर्मनाक है
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांगेस अध्यक्ष के इस बयान को आड़े हाथों लिया और कह दिया कि यह सुनना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रत्येक राज्य और नागरिक का जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है। शाह ने आगे लिखा कि कांग्रेस को यह नहीं पता कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि भारत के विचार को न समझ पाने के लिए अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटालियन संस्कृति ही दोषी है। ऐसे बयानों से हर उस देशभक्त नागरिक को ठेस पहुंचती है जो देश की एकता और अखंडता की परवाह करता है। 

‘ऐसी भयानक गलतियां कांग्रेस ही कर सकती है’
अमित शाह ने आगे लिखा कि कांग्रेस की जानकारी के लिए यह अनुच्छेद 371 नहीं, बल्कि अनुच्छेद 370 था, जिसे मोदी सरकार ने निरस्त कर दिया था। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस से ऐसी भयानक गलतियां करने की अपेक्षा ही की जाती है। इसके द्वारा की गई ऐसी भूलों ने दशकों से हमारे देश को परेशान किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें