Medical Education 1.70 लाख मेडिकल सीट
इस साल देश भर में 1.70 लाख मेडिकल सीटों के लिए साढ़े 18 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से करीब नौ लाख उम्मीदवार सफल हुए थे। उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सभी अपनी रैंक के अनुसार, टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के प्रयास करते हैं। एमबीबीएस के लिए देश में लगभग 1100 मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें करीब 96000 सीट हैं।
Year Ender 2022: शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग विश्वसनीय
हालांकि, उम्मीदवारों की सबसे पहली प्राथमिकता टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने की होती है। क्योंकि, मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में चिकित्सा स्नातक की सफलता और विशेषज्ञता उनके शिक्षण संस्थान पर निर्भर करती है जहां छात्र अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी करते हैं। वैसे तो प्रत्येक वर्ष कई संस्थानों और सर्वे एजेंसियों की ओर से रैंकिंग जारी की जाती है लेकिन हम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) को सबसे प्रमाणिक मानते हैं।