चीन, पाकिस्तान के साथ अपनी पुरानी दोस्ती हर हाल में निभाता है। चाहे कश्मीर का मसला हो या फिर आतंकवाद का, चीन हर वक्त भारत के विरोध और पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा रहता है। अब तो चीन पाक की मदद के लिए एक लाख बतखें भेज रहा है, जो पाकिस्तान में कहर बरपा रहे टिड्डों से लड़ेंगी।पाकिस्तान में पिछले साल जून में टिड्डे घुस आए थे। इन टिड्डों ने यहां इतना संक्रमण फैला दिया था कि चीन को पाकिस्तान की मदद के लिए बतखें भेजनी पड़ी। टिड्डों ने पाकिस्तान में ऐसा संक्रमण फैलाया जो पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा बुरा रहा। पाक वेबसाइट 'डॉन' का मानना है कि देश में टिड्डों का यह प्रहार जलवायु परिवर्तन की वजह से हुआ है।