UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच कराया गया था। इस बार बोर्ड ने मात्र 12 दिनों में परीक्षा खत्म करने का रिकोर्ड हासिल किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च तक संपन्न हो जाएगा।
माना जा रहा है की यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल के अंत में या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। अभी तक रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं की गई है। ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय का पता चल पाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट,upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।