UPSC Civil Services Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग, जल्दी ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो बंद करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार अभी आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है और उसमें कोई गलती रह गई है, उनके पास उसमें सुधार करने का मौका है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में आवेदक द्वारा की गई प्रविष्टियों (फोटो/हस्ताक्षर सहित) को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो 07 मार्च से 13 मार्च, 2024 तक आयोग के पोर्टल www.upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।"
यदि कोई उम्मीदवार अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, समयसीमा के भीतर ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करके कर सकता है। इसके अलावा, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए विंडो पर जाकर ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।