फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2024: राष्ट्रीय युवा दिवस की इस बार क्या है थीम, जानें इसका मतलब और इतिहास

Fri, 12 Jan 2024 05:53 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

National Youth Day 2024: देश भर में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Youth Day 2024: भारत एक युवा देश है। आज राष्ट्रीय युवा दिवस है। हर वर्ष 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाते हैं। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का भी काम किया जाता है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके।

विज्ञापन

National Youth Day क्या है थीम

राष्ट्रीय युवा दिवस की इस बार थीम इट्स ऑल इन द माइंड, जिसका हिंदी में अर्थ है सब कुछ आपके दिमाग में है। विवेकानन्द की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था 

विज्ञापन

National Youth Day क्या है इतिहास

भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की घोषणा की। इसके अगले साल यानी कि 1985 से देश भर में हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को हर युवा तक पहुंचाना है। स्वामी विवेकानंद की कही बातों का युवाओं पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। भारत ही पश्चिमी दुनिया पर भी स्वामी विवेकानन्द ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें