SBI CBO परीक्षा कार्यक्रम
भारतीय स्टेट बैंक सीबीओ भर्ती परीक्षा 2023 21 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार इसमें शामिल है।
SBI CBO परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ-आधारित परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे और वर्णनात्मक परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
बता दें कि एसबीआई ने सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 17 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। भारतीय स्टेट बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,447 सर्कल-आधारित अधिकारियों की भर्ती करेगा। इनमें से 5,280 नियमित रिक्तियां हैं और शेष 167 बैकलॉग रिक्तियां हैं।