परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे और 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा।
Uttarakhand TET 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे, यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड न कर पाएं तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो यूबीएसई ने एक वैकल्पिक समाधान प्रदान किया है। ऐसे उम्मीदवार 22 और 23 अक्तूबर, 2024 को अपने चुने हुए नोडल परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं, जो आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुना गया पहला परीक्षा शहर है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन की एक फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई तस्वीर से मेल खाती हुई) और आवेदन विवरण के अनुसार एक वैध फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी लानी होगी।