फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttrakhand Board Exam 2024: अप्रैल में जारी होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम, 27 मार्च से मूल्यांकन शुरू

Wed, 20 Mar 2024 01:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttrakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जल्द ही छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
UK board Result 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttrakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहें छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि इंटरमीडिएट और इंटर के परिणाम 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक किया था।

इस दिन से शुरू होगी मूल्यांकन प्रक्रिया-
शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 27 मार्च से राज्य के 29 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जबकि 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। 

एक लाख अधिक कापियों का होगा मूल्यांकन-
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एक लाख 13 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल में 6,90,564 और इंटरमीडिएट में 4,47,696 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

Uttrakhand Board Exam 2024: ऐसे देखें रिजल्ट 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024/यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें