Board Exam
करीब तीन लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में कुल 1,48,355 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 1,45,691 संस्थागत और 2,664 स्वयंपाठी हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 1,22,184 परीक्षार्थियों में से 1,18,135 संस्थागत और 4,049 स्वयंपाठी हैं। कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।