फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गजों की कहानी, टॉप पर रहने के लिए होती है कांटे की टक्कर

Mon, 22 Feb 2021 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सफल वैश्विक कारोबारियों का जब भी जिक्र होता है, तो इन तीन अरबपतियों के नाम सबसे पहले जुबां पर आते हैं। ये कारोबारी दुनिया के वे तीन दिग्गज हैं जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद अपनी मेहनत से लिखी है। हम बात कर रहे हैं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक सीईओ एलन मस्क और सबसे कम उम्र में दुनिया के सबसे दौलतमंद बनने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की। इनमें से दो अरबपतियों जेफ बेजोस और एलन मस्क में दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने रहने के लिए हमेशा कांटे की टक्कर रहती है। आइए जानते हैं इन महान लोगों की सफलता की प्रेरक कहानियां ... 
विज्ञापन

2 of 7
Jeff Bezos
दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 
अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस कभी बहुत ही गरीब थे। बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक का भ्रमण करने के बाद, अमेजन डॉट कॉम की स्थापना की। अमेजन की व्यापार योजना वे भ्रमण के दौरान रास्ते में लिखते थे। इस कंपनी का प्रारंभ उन्होंने अपने गैरेज से किया। अमेजन के साथ अपने कार्य के दम पर वे अरबपति बन गए। 2004 में, उन्होंने ब्लू ओरिजिन नामक एक स्पेस फ्लाईट नामक एक स्टार्टअप कंपनी की स्थापना की।  
विज्ञापन

3 of 7
जेफ बेजोस, सीईओ, अमेजन - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि बचपन में ही उन्होंने पेचकस से अपना पालना खोलने का प्रयास किया। बेजोस ने प्रारंभिक पढ़ाई ह्यूस्टन में की। उन्होंने पिता के गैरेज को अपनी विज्ञान परियोजनाओं के लिए एक प्रयोगशाला में बदल दिया। बाद में, बेजोस ने मियामी पालमेंटो फ्लोरिडा विश्वविध्यालय में छात्र विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके लिए उन्हें 1982 में सिल्वर नाईट पुरस्कार से नवाजा गया। जेफ बेजोस ने कई छोटी-बड़ी नौकरियां की। प्रिंसटन विश्वविद्यालय से 1986 में स्नातक होने के बाद, बेजोस ने वाल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में और फिटेल नामक कंपनी के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार नेटवर्क बनाने का कार्य किया। इसके बाद बेजोस ने बैंकर्स ट्रस्ट के लिए बतौर उपाध्यक्ष काम किया। जेफ बेजोस के अनुसार, एक नया विचार रिस्क हैं, लेकिन सिर्फ आरंभ में, उसके बाद, वे नतीजे देते हैं।

4 of 7
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर
एलन मस्क, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति 
एलन रीव मस्क 49 वर्ष की उम्र में दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति रह चुके हैं। फिलहाल, वे दूसरे पायदान पर हैं। एलन मस्क का जन्म 28 जून, 1971 को, दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया, ट्रांसवाल में हुआ था। उनके पिता जाम्बिया में एक पन्ना खदान के मालिक थे। 10 की उम्र में, उन्होंने खुद कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र तक उन्होंने एक बेसिक-आधारित वीडियो गेम का कोड करीब 500 डॉलर में बेच दिया था। अपनी किशोरावस्था के दौरान उन्होंने बॉयलर की सफाई का काम भी किया। उस समय उन्हें प्रति घंटे काम के करीब 18 डॉलर मिलते थे और आज वह तकरीबन 140 करोड़ रुपए प्रति घंटे कमाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
आज एलन मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर और आविष्कारक हैं। मस्क अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर हैं। वह टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ भी हैं। इतना ही नहीं वे ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक सीईओ, द बोरिंग कंपनी के संस्थापक और सोलरसिटी के सह-संस्थापक भी हैं। मस्क ने एक उच्च गति परिवहन प्रणाली की कल्पना की जिसे हाइपरलूप प्रणाली के रूप में जाना जाता है और उन्होंने सुपरसोनिक जेट विमानों का ऊर्ध्वाधर उड़ान भरने और उतरने की प्रक्रिया को प्रस्तावित किया है, जिसे मस्क इलेक्ट्रिक जेट के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक
बिल गेट्स ने अपने एक साथी के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी है। बिल गेट्स का जन्म अमेरिका में हुआ था। उनका नाम सबसे युवा अरबपति बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे सिर्फ 31 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए थे। 15 वर्ष की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर बनाया।

यह भी पढ़ें : कोरोना के दौर में इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिल गेट्स - फोटो : अमर उजाला
बिल गेट्स के सफलता के मंत्र 
  • आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद की बेइज्जती करते हैं।
  • आप में चाहे कितनी भी योग्यता क्यों न हो, एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं। 
  • असंतुष्ट होने से आप, सीखने की तरफ अग्रसर होते हैं।
  • सफलता मिलने के बाद खुशियां मनाना अच्छी बात है, लेकिन विफलताओं और गलतियों से सीखना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  • मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी इंसान को चुनना पसंद करुंगा, क्योंकि वह आलसी इंसान उस कठिन काम को पूरा करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
  • असली नेतृत्व क्षमता उसी व्यक्ति के अंदर हैं, जो दूसरों को सशक्त बनाते हैं।
  • सफलता एक घटिया शिक्षक है, यह लोगों में ऐसी सोच विकसित कर देती है कि वह कभी विफल नहीं हो सकते।
यह भी पढ़ें : दस्तावेजों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट से हैं परेशान, तो करें यह काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें