फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse: आयोग ने जारी किया प्रवेश पत्र, 3 अक्तूबर को होगी परीक्षा, यहां देखिए डिटेल्स

Thu, 23 Sep 2021 11:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड -2 परीक्षा-2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीपीएससी परीक्षा 2021 का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 3 अक्टूबर को होने वाली स्टाफ नर्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। आयोग ने कहा है कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को दो फोटो और एक पहचान पत्र के साथ प्रवेश पत्र ले जाना होगा। बता दें कि यह परीक्षा पांच जिलों: प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर के केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यूपीपीएससी एडमिट कार्ड: जानिए कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन कोड जमा करें।
  • 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' विकल्प पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

3012 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान का उद्देश्य स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड -2 की कुल 3012 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 341 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2671 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए केवल 68 फीसदी उपस्थिति
इस बीच हाल ही में हुई व्याख्याता भर्ती परीक्षा में 68 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसमें कुल 3,33,961 उम्मीदवार हैं। यूपीपीएससी के अधिकारियों ने बताया कि 1473 पदों को भरने के लिए प्रयागराज सहित राज्य के 16 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई थी और जिसके लिए कुल 4,91,370 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 1,57,409 (32.03%) ही उपस्थित हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें