फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plus One First Allotment 2021: एचएससीएपी की पहली सूची कल सुबह जारी होगी, ऐसे देख पाएंगे लिस्ट

Wed, 22 Sep 2021 04:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala Plus One First Allotment 2021: केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 सूची कल 23 सितंबर, 2021 को केरल के सामान्य शिक्षा निदेशालय, डीजीई द्वारा जारी की जाएगी। HSCAP पहली आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर सुबह 9 बजे से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala Plus One First Allotment 2021: केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 सूची कल 23 सितंबर, 2021 को केरल के सामान्य शिक्षा निदेशालय, डीजीई द्वारा जारी की जाएगी। HSCAP पहली आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर सुबह 9 बजे से उपलब्ध होगी। प्राधिकरण द्वारा तारीख और समय की पुष्टि की गई है। छात्रों को हायर सेकेंडरी एडमिशन के सिंगल विंडो सिस्टम द्वारा जारी नए आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर लेना चाहिए। वहीं, हायर सेकेंडरी वोकेशनल कोर्सेज के लिए प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर या फिर इस सीधे लिंक से देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट सूची को देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन संख्या और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इससे पहले, हायर सेकेंडरी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 की सूची भी बुधवार, 22 सितंबर को जारी होने वाली थी। हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने विकल्पों को ऑनलाइन फ्रीज करना होगा। केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 प्रवेश प्रक्रिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को आधिकारिक नोटिस के अनुसार समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2021 है।

HSCAP ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस
  • जिन छात्रों ने आवंटन प्राप्त कर लिया है, लेकिन अस्थायी प्रवेश प्राप्त नहीं किया है, उन्हें बाद के आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। 
  • जिन छात्रों को केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021 में जगह नहीं मिलेगी, उन्हें अगले चरणों का इंतजार करना होगा।
  • प्रत्येक श्रेणी के लिए अंतिम रैंक की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • HSCAP आवंटन सूची की जांच करने के लिए सीधा लिंक - केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट 2021
  • सभी आवंटित छात्रों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्कूलों में प्रवेश के लिए उपस्थित होना होगा।
  • छात्र बाद के आवंटन से नए आवेदन भर सकते हैं।
  • सीट आवंटन के लिए विभाग 2 से 3 और राउंड आयोजित करेगा।
  • जिन लोगों ने प्राथमिक चरण में गलत जानकारी दी है और आवंटन के लिए विचार नहीं किया गया है, वे पूरक चरण में नए आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक  
वोकेशनल कोर्सेज के लिए VHSCAP RESULT SITE - 2021  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें