फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सीईटी 2021: एनटीए ने जारी की शेड्यूल, 5 से 6 सितंबर को होगी परीक्षा, यहां पढ़िए अधिसूचना

Thu, 12 Aug 2021 01:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) 5 सितंबर 2021 (रविवार) और 6 सितंबर 2021 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) 2021 की तारीखें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपीसीईटी 2021 की परीक्षा राज्य भर में 5 और 6 सितंबर, 2021 को विभिन्न पालियों में  आयोजित होने वाली है। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 सितंबर को इन विषयों की परीक्षा होगी आयोजित
एनटीए के नोटिस के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी)-2021, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 सितंबर 2021 (रविवार) और 6 सितंबर 2021 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग पालियों में होगी। 5 सितंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एमबीए, वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक एमसीए, एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन), एमटेक (सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की परीक्षा होगी।

6 सितंबर को 3 शिफ्ट में होगी परीक्षा
6 सितंबर को आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बीबीए (अंतिम वर्ष), एमसीए (इंटीग्रेटेड), बीटेक, बीफार्मा पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी। दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बीएचएमसीटी, बीडेस, बीएफए, बीएफएडी, बीवोकेशनल और एमबीए (इंटीग्रेटेड) का एग्जाम आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक बीफार्मा, बीटेक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

क्वालिफाई करने वालों को काउंसलिंग हेतु किया जाएगा आमंत्रित
बता दें कि यूपीसीईटी 2021 की परीक्षा पहले 18 मई, 2021 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में कोविड -19 स्थिति के कारण इसे 25 जून, 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। यूपीसीईटी 2021 में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। आवंटन रैंक/स्कोर के आधार पर होगा। एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

UPCET 2021 परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें