फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BEd JEE Exam Result 2021: दोपहर दो बजे जारी होंगे बीएड जेईई के नतीजे, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Fri, 27 Aug 2021 10:29 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कॉलेजों के बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 को जारी होने वाले हैं।
विज्ञापन
यूपी बीएड जेईई परीक्षा परिणाम 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड करने के इच्छुक उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कॉलेजों के बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 को जारी होने वाले हैं। परिणाम दोपहर दो बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन 06 अगस्त को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2021 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी गई कि छह अगस्त को आयोजित की गई उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड- 2021 - 23 का परिणाम शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद घोषित किया जाएगा। यह परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने जानकारी दी कि शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट के बाद बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने की तिथि एक सितंबर और शैक्षणिक सत्र 2021 - 2023 के आरंभ की तिथि छह सितंबर 2021 होगी।

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri Live 2021: केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधीन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां
 
गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदकों में से 90 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा राज्य के 75 जिलों में 1476 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हुई थी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पांच लाख 20 हजार 76 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जबकि 59 हजार 229 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

बता दें कि छह अगस्त से पहले परीक्षा की तारीख में तीन बार बदलाव किया गया था। इससे पहले परीक्षा की तिथि 18 जुलाई और फिर 30 जुलाई तय की गई थी। जबकि वास्तविक प्रथम परीक्षा तिथि 19 मई को थी, उस समय कोरोना संक्रमण के भयावह प्रकोप के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें