अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया से लेकर नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण तक इस बार काफी कुछ बदला है, लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह है 20 जनवरी की तारीख। प्रत्येक चार साल बाद आने वाले लीप ईयर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 20 जनवरी के दिन ही होता है। अमेरिका और दुनिया के प्रमुख टीवी न्यूज चैनल इसका सीधा प्रसारण दिखाते हैं। इस साल भी अमेरिका के इतिहास में 20 जनवरी को एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह दिन दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र के इतिहास में कई परंपराओं के टूटने और बदलने का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं क्या है 20 जनवरी के दिन का महत्व, इतिहास और क्यों अलग है इस बार का इनॉगरेशन डे ...
विज्ञापन
2 of 15
US President Inauguration 2021 : व्हाइट हाउस
- फोटो : Getty
संविधान में निर्धारित है शपथ की तारीख
अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के तहत नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के लिए 20 जनवरी की तारीख भी निर्धारित की हुई है। चुनाव होने के करीब ढाई महीने बाद निर्वाचित राष्ट्रपति शपथ लेते हैं। यह हालांकि, 1937 के पहले तक शपथ ग्रहण चार मार्च को होता था। यह ढाई माह का समय ट्रांजिशन पीरियड कहलाता है। फ्रेंकलीन डी रूजवेल्ट पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 20 जनवरी 1937 को शपथ ली थी।
विज्ञापन
3 of 15
US President Inauguration 2021
- फोटो : pixabay
क्या होता है इनॉगरेशन डे?
सबसे पहले इनॉगरेशन डे की बात करें तो यह शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन डीसी में होता है, जो कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति के कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन आधिकारिक तौर पर इनॉगरेशन डे तक व्हाइट हाउस में अपना कदम नहीं रख सकते हैं। इनोग्रेशन डे पर डेमोक्रेट नेता जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेेेंगी।
4 of 15
US President Inauguration 2021 : ट्रंप-ओबामा फाइल फोटो
- फोटो : Reuters
यह है शपथ का प्रारूप-
'...राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हैं, मैं पूरी ईमानदारी से यह शपथ लेता हूं कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय का ईमानदारी से संचालन करूंगा और संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान की अपनी पूरी क्षमता के साथ संरक्षण, रक्षा और बचाव के सर्वोत्तम प्रयास करूंगा।' इस समारोह में जब जो बाइडन इन शब्दों का उच्चारण करेंगे तो वह 46वें राष्ट्रपति के तौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जगह लेंगे। शपथ लेते ही कमला हैरिस भी पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बन जाएंगी। वे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से ठीक पहले शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति बाइडन अगले चार वर्षों के लिए व्हाइट हाउस में रहने जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 15
US President Inauguration 2021 : Bible
शपथ के समय हाथ में बाइबल
अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के समय हाथ में बाइबल रखने की अपेक्षा की जाती है। हालांकि, यह कानूनी रूप से बाध्यता नहीं है। बता दें कि 14 सितंबर 1904 को थियोडर रूजवेल्ट ने जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तो उन्होंने उस समय हाथ में बाइबल नहीं उठाई थी। बताया जाता है कि लेडी बर्ड जॉनसन, पहली प्रथम महिला थीं, जिन्होंने अपने पति के शपथ ग्रहण के दौरान बाइबल हाथ में ली थी।
विज्ञापन
6 of 15
US President Inauguration 2021 : US capitol violence file photo
- फोटो : PTI
इस बार खास क्यों?
इस बार शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 प्रोटोकॉल से लेकर, सुरक्षा चिंताओं तक काफी कुछ बदला-बदला सा है। लेडी गागा जैसे कई बड़े स्टार सेलिब्रिटी यहां प्रस्तुतियां देंगे। हाल ही में अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बीच इस बार इनॉगरेशन डे सख्त सुरक्षा घेरे में आयोजित किया जा रहा है। चारों ओर अमेरिकी नेशनल गार्ड का सख्त पहरा है। सीक्रेट सर्विस की चौकस निगाहें भी सजग हैं। वहीं, दुनियाभर की नजरें भी इस पर टिकी हैं।
विज्ञापन
7 of 15
US President Inauguration 2021 : अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला File photo
- फोटो : secret service
सुरक्षा कैसी होगी?
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आमतौर पर विस्तृत सुरक्षा योजनाएं शामिल होती हैं, लेकिन इस बार कुछ अधिक सख्ती है। 6 जनवरी को संसद परिसर में हुई अराजक घटना के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर के बड़े हिस्से को बंद कर दिया है। सीक्रेट सर्विस ने हजारों पुलिस अधिकारियों के अलावा, लगभग 15,000 नेशनल गार्ड जवानों को सुरक्षा की कमान सौंपी है। वाशिंगटन डीसी पहले से ही आपातकाल की स्थिति में है। सीक्रेट सर्विस की ओर से सुरक्षा के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे एजेंट मैट मिलर ने शुक्रवार को बताया कि इस आयोजन की योजना एक साल से अधिक समय से चल रही है।
8 of 15
US President Inauguration 2021 : US President Donald Trump
- फोटो : ANI
क्या ट्रंप भी शामिल होंगे?
परंपरा के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति अगले राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होते आए हैं, लेकिन कभी-कभी चीजें कुछ अजीब हो जाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही है। निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए थे कि वे समारोह में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, जब ट्रंप ने शपथ ली थी तो उनकी विरोधी दावेदार हिलेरी क्लिंटन चुनाव हारने के बावजूद अपने पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ समारोह में शामिल हुईं थीं।
9 of 15
US President Inauguration 2021 : Donald Trump
- फोटो : PTI (File Photo)
ट्रंप क्या करेंगे?
निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के दिन सुबह संयुक्त सैन्य बेस एंड्रयूज से विदाई के साथ वॉशिंगटन छोड़ने की योजना बनाई है। वह फ्लोरिडा में स्थित अपने निवास मार-ए-लागो के लिए रवाना होंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति आमतौर पर आने वाले राष्ट्रपति को बधाई देते हैं और फिर समारोह के लिए कैपिटल यानी संसद तक एक साथ सवारी करते हैं। ट्रंप यह परंपरा तोड़ने जा रहे हैं।
10 of 15
US President Inauguration 2021 : डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
... तो ट्रंप चौथे ऐसे राष्ट्रपति होंगे
पिछली शताब्दी में केवल तीन राष्ट्रपतियों जॉन एडम्स, जॉन क्विंसी एडम्स और एंड्रयू जॉनसन ने अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। बाकी सभी राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए हैं। ट्रंप अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले चौथे राष्ट्रपति होंगे। हालांकि, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि वह समारोह में भाग लेंगे।
11 of 15
US President Inauguration 2021 : जो बाइडन और कमला हैरिस
- फोटो : twitter.com/JoeBiden
कोविड-19 से क्या बदला?
सामान्य परिस्थितियों में, वाशिंगटन डीसी शहर के हजारों लोग समारोह को देखने पहुंचते हैं। जब 2009 में राष्ट्रपति ओबामा ने अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ ली थी, तब अनुमानित 20 लाख लोग आए थे, लेकिन इस वर्ष, कोविड-19 महामारी के कारण समारोह बेहद सीमित होगा। एक परंपरा जिसका अनुसरण किया जाएगा वह यह है कि बाइडन और हैरिस 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा शुरू की गई एक परंपरा के अनुसार अमेरिकी संसद के सामने शपथ लेंगे।
12 of 15
US President Inauguration 2021 : Joe Biden
- फोटो : अमर उजाला
केवल 1,000 टिकट उपलब्ध कराए
शारीरिक दूरी का पालन करते हुए समारोह में लगभग 200 लोग बैठेंगे। मंच पर मौजूद सभी लोगों को मास्क पहनना होगा। जैसे ही शपथ ग्रहण का क्षण आएगा बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए अपना मास्क उतार देंगे। पहले आधिकारिक समारोह में भाग लेने के लिए 2,00,000 टिकट बनाए गए थे, लेकिन अभी भी पूरे अमेरिका में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है तो केवल 1,000 टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। सभी लोगों की कोरोना जांच होगी।
13 of 15
US President Inauguration 2021 : joe biden
- फोटो : PTI
पास इन रिव्यू समारोह होगा
इस बार भी सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का एक पारंपरिक पास इन रिव्यू आयोजन होगा। जहां नए कमांडर इन चीफ सैनिकों का निरीक्षण करते हैं, लेकिन व्हाइट हाउस में सामान्य परेड के बजाय, आयोजक पूरे अमेरिका में वर्चुअल परेड की मेजबानी करेंगे। बाइडन और हैरिस और उनके जीवन साथियों को बैंड और ड्रम कोर सहित सेना के सदस्यों द्वारा व्हाइट हाउस में ले जाया जाएगा।
14 of 15
US President Inauguration 2021 : LADY GAGA
- फोटो : self
ये हस्तियां देंगी प्रस्तुति
हाल के वर्षों में, आने वाले राष्ट्रपतियों ने देश के कुछ सबसे लोकप्रिय कलाकारों को शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में शामिल किया है। महामारी के बावजूद, इस साल कोई इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ। इस बार सुपरस्टार हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा और जेनिफर लोपेज इसमें शामिल होंगी। समारोह के संगीत प्रदर्शन भी होगा। बाइडन के शपथ ग्रहण के बाद, अभिनेता टॉम हैंक्स 90 मिनट के प्राइमटाइम टेलीविजन कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। इसमें जॉन बॉन जोवी, डेमी लोवाटो और जस्टिन टिम्बरलेक शामिल होंगे।
ओबामा और ट्रंप के शपथ कार्यक्रम में कौन आए थे?
2009 में बराक ओबामा के शपथ ग्रहण में अरेथा फ्रेंकलिन और बेयॉन्से ने भाग लिया था, जबकि 2013 में अपने दूसरे शपथ ग्रहण पर राष्ट्रपति ओबामा ने केली क्लार्कसन और जेनिफर हडसन को बुलाया। हालांकि, तब भी राष्ट्रगान के लिए बियॉन्से फिर से आईं थीं। बताया जाता है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान प्रस्तुति के आग्रह को एल्टन जॉन, सेलीन डायोन, किस और गर्थ ब्रूक्स आदि ने ठुकरा दिया था। अंत में ली ग्रीनवुड और बैंड 3 डोर्स डाउन शामिल हुए थे।