फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा: 25 जुलाई को होगा एग्जाम, 18 मई से पंजीकरण  

Tue, 16 Mar 2021 12:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) की तिथि जारी हो गई है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीटीईटी (UPTET 2021) परीक्षा 25 जुलाई को होगी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण 18 मई से शुरू होगा। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। हालांकि, अभी इस परीक्षा को लेकर संक्षिप्त अधिसूचना जारी हुई है। विस्तृत अधिसूचना 11 मई को जारी होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूजीसी का फैसला : सीए और सीएस की डिग्री अब स्नातकोत्तर के बराबर

1 जून तक कर सकेंगे पंजीकरण
अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 18 मई से लेकर 1 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। इस परीक्षा की पहली पाली का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। इस परीक्षा को लेकर सूबे की सरकार के सचिव आरवी सिंह ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद को एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NDA 2021- जल्द होने वाली है लिखित परीक्षा, ऐसे करें मैथ्स की तैयारी


यूपीटीईटी 2021

 

इवेंट तारीख
UPTET 2021 - विस्तृत नोटिफिकेशन मई 11, 2021
UPTET 2021 रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मई 18, 2021
ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की तारीख जून 1, 2021
फीस जमा करने की आखिरी तारीख जून 2, 2021
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख जुलाई 14, 2021
UPTET 2021 परीक्षा जुलाई 25, 2021
आंसर की जारी होने की तारीख जुलाई 29, 2021
ऑनलाइन ऑबजेक्शन की तारीख अगस्त 2, 2021

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें