फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Result 2023: यूपीएसएसएससी लेखपाल का परिणाम जारी, 7897 अभ्यर्थी हुए पास, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 31 Dec 2023 10:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Lekhpal Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 7897 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट डाउनलोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Result 2023, यूपीएसएसएससी लेखपाल का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Lekhpal Result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यानी यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लेखपाल परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

कुल 7897 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 3193 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणियों से हैं, 780 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, 1615 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से हैं और 149 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र

आयोग की ओर से जनवरी 2022 में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए पीईटी के आधार पर 2,67,677 अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए गए। आयोग ने 31 जुलाई 2022 को इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की। इसमें 2,12,915 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। आयोग ने याचिकाएं निस्तारित होने के बाद दो मई 2023 को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया। 8085 पदों के सापेक्ष 7987 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी परिणाम 2023: परिणाम कैसे जांचें

परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा।
  • यूपीएसएसएससी लेखपाल परिणाम की जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें