संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यूपीएससी एनडीए, एनए 2021 की परीक्षा की तारीख 14 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है। इस बार महिला उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हो सकती हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 8 अक्तूबर, 2021 निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
यूपीएससी एनडीए, एनए 2021 परीक्षा की तारीख आयोग द्वारा महिला उम्मीदवारों को शामिल करने का निर्णय लेने से बहुत पहले जारी की गई थी। इस परीक्षा से महिला उम्मीदवारों को नौसेना अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी दोनों में से किसी एक में प्रवेश मिल जाएगा। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने समर्थन दिया था, यहां तक कि यह भी फैसला सुनाया कि इसे इस साल से ही लागू किया जाना चाहिए।