फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCET 2021: काउंसलिंग शुरू, बीआर्क पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Fri, 24 Sep 2021 03:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPCET Counselling 2021: उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 गुरुवार 23 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाली है। काउंसलिंग बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर या बी.आर्क कोर्स के लिए है।
विज्ञापन
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर या बी.आर्क कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बी.आर्क परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upcet.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यूपीसीईटी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण एकेटीयू द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से यूपीसीईटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

UPCET काउंसलिंग 2021: कैसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट-upcet.admissions.nic.in पर जाएं।
  • बी.आर्क प्रवेश के लिए पंजीकरण नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज कर लॉग इन करें।
  • नेट बैंकिंग या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
विज्ञापन

समस्या आने पर अभ्यर्थी यहां कर सकते हैं संपर्क
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि काउंसलिंग प्रक्रिया पांच चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, पसंद भरना, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग शामिल है। उसी के बारे में अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। काउंसलिंग या दस्तावेज़ सत्यापन का दूसरा चरण विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार-upcet.helpdesk@aktu.ac.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्प डेस्क नंबर -1800-1800161 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें