फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET/UPTET 2021: क्या CTET की तरह UPTET में भी अब नए फॉर्मेट में पूछे जाएंगे प्रश्न और ऑनलाइन होगी परीक्षा

सार

CTET/UPTET 2021: UPTET 2020 के लिए अभ्यर्थी काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा अपने निर्धारित समय से काफी पीछे हो गई है।

 

विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए तारीखों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। गौरतलब है कि UPTET का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा साल में एक बार किया जाता है। UPTET के आयोजन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी काफी चिंतित हैं क्योंकि UPTET 2020 भी अभी तक आयोजित नहीं हुई है। अगर आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Books - Subscribe Now प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है UPTET को लेकर लेटेस्ट अपडेट 

uptet - फोटो : amar ujala

इन बदलावों के साथ CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू 
CTET 2021 में कुछ बदलाव करते हुए इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह 19 अक्टूबर तक चलेगी। गौरतलब है कि 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली CTET पहली बार ऑनलाइन मोड में होगी। साथ ही CBSE ने इस बार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। CBSE के मुताबिक CTET 2021 में नई शिक्षा नीति के अनुसार तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा इसकी डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है।

क्या UPTET में भी होंगे ये बदलाव 
CTET में बदलाव होने के बाद UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कही इसमें भी बदलाव तो नहीं हुआ है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है, इसलिए इस बात की कम ही उम्मीद है कि यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी या इसमें नए पैटर्न पर प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन, इसकी डिग्री को CTET डिग्री की तरह पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्या है UPTET को लेकर लेटेस्ट अपडेट 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2021 की परीक्षा को 28 नवंबर को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर इस तारीख पर सहमति बन जाती है तो UPTET 2020 के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस परीक्षा को लेकर पहले यह अपडेट सामने आई थी कि विभाग ने इस परीक्षा को दिसंबर में आयोजित कराने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री इसे और पहले कराना चाहते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें