फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Polytechnic 2023: पांचवे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 11 Sep 2023 01:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Polytechnic 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने राउंड 5 के लिए यूपीजेईई 2023 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Polytechnic 2023 Round 5 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पांचवे राउंड की काउंसलिंग के लिए यूपीजेईई 2023 के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 5 सीट आवंटन के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण और आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को 11 सितंबर से 12 सितंबर तक शुल्क स्वीकृति जमा करनी होगी। इसके साथ ही आवंटित संस्थानों में जेईईसीयूपी 5वें दौर का दस्तावेज सत्यापन 11 से 12 सितंबर 2023 तक होगा। कक्षाएं 14 सितंबर, 2023 से शुरू होंगी।
विज्ञापन

इस बीच, अतिरिक्त राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया आज, 11 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी। अतिरिक्त राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन सितंबर से किया जाएगा। 13 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक और शेष शुल्क जमा 13 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें