गेट 2024 के परीक्षा पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्न का प्रकार, परीक्षा का तरीका, सेक्शन, प्रश्नपत्रों की संख्या, अंकों का वितरण, मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग जैसे विवरण शामिल हैं। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवार गेट परीक्षा पैटर्न 2024 की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि गेट 2024 के लिए पंजीकरण चल रहा है। अभ्यर्थी टेस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गेट 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 तक है।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), हर साल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में एम.ई./एम.टेक/पीएचडी में प्रवेश पाने या पीएसयू में हाई प्रोफाइल नौकरी हासिल करने के लिए आयोजित किया जाता है। GATE परीक्षा पैटर्न और सिलेबस हर साल लगभग एक जैसा ही होता है। GATE अब केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है।