उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अनुसूची जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 परीक्षा शेड्यूल ऑनलाइन जारी कर दिया है, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियों की जांच करने की सलाह दी है।हालांकि, यूपी पुलिस में 49,568 कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 जनवरी और 28 जनवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी।