फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SES 2023: एमपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति उठाने के लिए है इतना समय

Sat, 14 Oct 2023 11:34 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SES 2023: एमपीपीएससी ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC SES 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC SES Answer Key 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमपीपीएससी एसईएस परीक्षा 8 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की गई थी। एसईएस परीक्षा सहायक अभियंता (सिविल), मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

इतने दिनों तक दर्ज कराएं आपत्ति

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह अनंतिम उत्तर कुंजी (MPPSC SES Provisional Answer Key 2023) है। उम्मीदवारों को एसईएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका मिलेगा। एमपीपीएससी के अनुसार, एसईएस उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो लिंक एक सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगा।

समय से जारी होगा परिणाम

अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार एमपीपीएससी एसईएस उत्तर कुंजी 2023 के आधार पर परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एमपीपीएससी एसईएस परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एमपीपीएससी एसईएस उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल और पासवर्ड दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर आएगी। 
  • आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें