फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET PG Counselling: काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 25 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Tue, 22 Aug 2023 06:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET PG Counselling: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त को समाप्त हुई थी। अब आने वाली 25 अगस्त से दूसरा राउंड शुरू किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
 
विज्ञापन
lady doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET PG Counselling Round 2: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने स्नातकोत्तर में एडमिशन के लिए यूपी नीट परीक्षा की काउंसलिंग के दूसरे राउंड के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर 25 अगस्त से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आने वाली 25 अगस्त से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर पाएंगे।

विज्ञापन

25 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त को समाप्त हुई थी। जिन भी उम्मीदवारों के पास वैध नीट पीजी स्कोर और रैंक है, वे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश

यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी कॉलेजों और निजी कॉलेजों में 50% राज्य कोटा सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इसके तहत एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा की 891 सीटें और 32 एमडीएस सीटें प्रस्तावित हैं। काउंसलिंग के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को इन सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

बता दें कि सत्र की शुरुआत 5 सितंबर से होनी है। जो उम्मीदवार यूपी नीट दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे नीचे बताई महत्वपूर्ण तारीखों का ख्याल रखें।

  • रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि - 25 अगस्त सुबह 11 बजे से 28 अगस्त सुबह 11 बजे तक
  • रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस - 25 अगस्त सुबह 11 बजे से 29 अगस्त सुबह 11 बजे तक
  • मेरिट लिस्ट - 29 अगस्त
  • ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग - 1 सितंबर सुबह 11 बजे से 4 सितंबर सुबह 11 बजे तक
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - 5, 6 सितंबर
  • डाउनलोड अलॉटमेंट लैटर - 8 से 12 सितंबर
  • एडमिशन प्रक्रिया - 8, 9, 11 और 12 सितंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें