फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET PG 2023 Counselling: डीजीएमई ने जारी किया मॉप-अप राउंड का शेड्यूल, ऐसे करें चेक

Sat, 16 Sep 2023 05:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET PG 2023: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME) उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET PG 2023 Counselling: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME) उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए मॉप अप शेड्यूल जारी कर दिया है। मॉप अप राउंड शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर उपलब्ध है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

UP NEET PG Counselling यहां पढ़ें पूरा कार्यक्रम

मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 18 सितंबर, 2023 को शुरू होगी और 20 सितंबर, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार 18 सितंबर से 21 सितंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी जमा कर सकते हैं। मेरिट सूची की घोषणा 21 सितंबर, 2023 को होगी। उम्मीदवार 22 सितंबर से 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग पूरी कर सकते हैं।

मॉप-अप राउंड के लिए आवंटन परिणाम 26 सितंबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। 27 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक उम्मीदवार अपने आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के पहले और दूसरे राउंड के दौरान कोई सीट आवंटित नहीं की गई होगी।
विज्ञापन

शुल्क प्रक्रिया

मॉप अप राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। सरकारी डेंटल या मेडिकल कॉलेज के लिए सुरक्षा राशि 30000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 02 लाख और निजी डेंटल कॉलेज के लिए 01 लाख रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें