फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BEd 2021: दूसरे राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 8000 से ज्यादा अभ्यर्थी कर चुके हैं अप्लाई

Sat, 18 Sep 2021 02:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP BEd Counselling 2021: दूसरे राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 के जरिए उत्तर प्रदेश के 16 राज्य विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत आने वाले 2477 राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में आवेदकों को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
UP BEd Counselling 2021 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा, यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2021 राउंड 2 के लिए पंजीकरण आज, 18 सितंबर, 2021 से शुरू हो रहा है। दूसरे दौर की सीट आवंटन सूची 20 सितंबर को जारी होने वाली है। वहीं शुक्रवार को राउंड 1 का परिणाम जारी हो चुका है। 

विज्ञापन

अब दस्तावेज सत्यापन का कार्य सभी जिलों में स्थापित सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। काउंसलिंग निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार को काउंसलिंग निर्देशों के अनुसार विकल्प का चयन करते समय सुरक्षा के रूप में 3000 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2021 के लिए दूसरे दौर के पंजीकरण को पूरा करने के चरण नीचे साझा किए गए हैं।

यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2021: यहां पंजीकरण कैसे करें
  • उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'पंजीकृत उम्मीदवार के लॉगिन' पर जाएं।
  • वैकल्पिक रूप से, यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें - यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2021
  • लॉग इन करने के लिए रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • आवश्यक विवरण भरें, कॉलेज विकल्प चुनें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड फॉर्म का प्रिंट ले लें।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में सिर्फ 7830 सीट्स पहले ही राउंड में मिले 8000 आवेदन
जिस तेजी से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्दी सरकारी कॉलेजों की सारी सीटें भर जाएंगी। बीएड प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने मीडिया से बताचीत के दौरान बताया कि राउंड 1 के लिए पहली रैंक से लेकर 75000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को आवेदन करना था। इनमें से राउंड 1 के लिए तकरीबन 8 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किया था। जबकि सरकारी कॉलेजों में बीएड की कुल सीटें 7830 हैं। बता दें कि यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 के जरिए उत्तर प्रदेश के 16 राज्य विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत आने वाले 2477 राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में आवेदकों को दाखिला मिलेगा। अगर हम इन 2477 महाविद्यालयों की बात करें तो इसमें कुल 2,35,010 बीएड की सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें से 7830 सीटें राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और अन्य 2,27,180 सीटें स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में उपलब्ध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें