UP JEECUP प्रारंभिक अधिसूचना जारी, संभावित तिथि का एलान
यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2022 शेड्यूल बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की उम्मीद है। वास्तविक अधिसूचना में लिखा है, 2022 के दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार, 07 सितंबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। दाखिले लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करते रहें।
UP JEECUP पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए तैयार रखें दस्तावेज
चूंकि यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2022 जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करते समय उनकी आवश्यकता होगी। इनमें आवेदन फॉर्म की कॉपी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की प्रतियां, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, यूपी जेईई सीयूपी का प्रवेश-पत्र और रिजल्ट, उम्मीदवार के फोटो ग्राफ और पहचान संबंधी वैध दस्तावेज इत्यादि। इसके अलावा जेईई सीयूपी काउंसलिंग के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे और सभी से उनका पालन करने की अपेक्षा की जाएगी।