दिल्ली एनसीआर के बाद अब तमिलनाडु में भी स्कूलों को तीन दिन बंद रखने का फैसला किया गया है। लेकिन यहां प्रदूषण नहीं बल्कि भारी बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है। दरअसल तमिलनाडु के कुछ जिलों चेन्नई, मदुरै, शिवगंगा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।