फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2024: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी आगे; अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 04 Nov 2023 10:42 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2024: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। आवेदन करने से चूके उम्मीदवार अब नीचे बताई तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CLAT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CLAT 2024: आवेदन शुल्क

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और एनआरआई श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है जबकि एससी, एसटी और बीपीएल उम्मीदवारों को 3,500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने की जानकारी एनएलयू ने एक्स पर ट्वीट कर दी है -

पात्रता मानदंड 

पात्रता मानदंड के अनुसार, CLAT UG 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं, CLAT PG 2024 के लिए आवेदन करने वालों को LLB में 50% या समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

CLAT 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने आप को पंजीकृत करें और जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें