क्या कहा गया है नोटिस में?
कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्रों के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने हेतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फोन कर प्रलोभन दिया जा रहा है। इसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि ऐसे अराजकतत्वों के प्रलोभन में न आयें तथा इसकी सूचना तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।
कब तक जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में आयोजित हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। वहीं, अब केवल मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।