Bihar Board Result: इतना रहा सफलता प्रतिशत
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं के लिए कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन मई महीने में ही किया था। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 57,000 छात्रों ने भाग लिया था। सभी छात्रों को प्रवेश पत्र भी अलग से जारी किए गए थे। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 13 हजार छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यानी की सफलता प्रतिशत 23.20 रहा है।
Bihar Board Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।