फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: जल्द जारी होंगे उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, यह है संभावित तारीख

Tue, 28 Jun 2022 10:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Madarsa Board Result 2022: यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड कार्यालय में पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है
विज्ञापन
UP Madarasa Board Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Madarasa Board Results 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषइ की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद से ही यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी कयासबाजी बढ़ गई है। सवा लाख छात्र लगातार उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।  

विज्ञापन

10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच जारी होगा मदरसा बोर्ड का रिजल्ट

यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड कार्यालय में पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच जारी होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कहां मिलेगी मार्कशीट और कैसे करा सकेंगे सुधार?
 

परीक्षाओं में करीब 1.20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए 

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (UPBME) लखनऊ ने बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, अब नंबरों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। इस साल परीक्षा में करीब 1.20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह का कहना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड के बाद राजस्थान में इंटरनेट बंद, जेईई मेन परीक्षा पर मंडराया संकट
विज्ञापन

यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2022 देखने के लिए आसान चरण

  1. यूपी मदरसा बोर्ड (UPBME) की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर लॉग इन करें
  2. मुंशी मौलवी फ़ाज़िल कामिल 2022 परीक्षा का वार्षिक परिणाम लिंक खोजें।
  3. अब ड्रॉप डाउन सूची से कक्षा का चयन करें अर्थात माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक।
  4. इसके बाद कैप्चा कोड के साथ 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
  5. अब आपका स्कोर कार्ड प्रदर्शित होगा।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें