सार
UP Board Result 2024 Out: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम की जारी हो चुका है। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए लिंक अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड परीणाम की घोषणा दिब्यकांत शुक्ला ने की है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए
यहां क्लिक करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए
यहां क्लिक करें।
UP Board Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 20 अप्रैल, 2024 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र तुरंत अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष, दिब्यकांत शुक्ला ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीणाम की घोषणा की है।
अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्रों के पास अपना रिजल्ट देखने का आसान तरीका भी है। यहां हम बताएंगे कि कैसे वेबसाइट बिजी होने पर भी आप बिना किसी दिक्कत के अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इस साल 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% दर्ज किया गया है। वहीं कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% रहा है।
10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी
29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।