फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों ने मारी बाजी, जानें कौन कितना आगे रहा?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST

सार

आंकड़ों को देखें तो इस बार भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला


12वीं में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें 69.54% बालकों और 83 प्रतिशत बालिकाओं का परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ शुभ छापरा ने टॉप किया। शुभ महोबा के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। इसमें 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ पीलीभीत के शुभम गंगवार हैं। शुभम को  प्रतिशत अंक मिले। तीसरे नंबर पर इटावा की अनामिका रहीं। अनामिका को 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 




आंकड़ों को देखें तो इस बार भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा सफलता हासिल की है। 




हाईस्कूल में 93 तो इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत छात्राओं को मिली सफलता 

यूपी बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 93.34% छात्राएं हैं, जबकि 86.64% छात्र हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 75.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें 83 प्रतिशत छात्राएं हैं, जबकि 69.34% छात्र हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next