अमर उजाला ही देगा परिणाम का सटीक अपडेट
यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर छात्रों के बीच अब असमंजस की स्थिति बन गई है। विभिन्न वेबसाइट्स की ओर से परिणाम जारी करने को लेकर काफी समय से अलग-अलग तारीखों का हवाला दिया जा रहा है। कई तो आज भी परिणाम जारी करवा रहे हैं। हालांकि, हम आपको यह बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी नहीं होंगे। परिणाम कब जारी होंगे इसे लेकर अभी बोर्ड की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी जानकारी सबसे पहले और सटीक रूप से आपको अमर उजाला की ओर से दी जाएगी।
छात्र न लें तनाव
यूपी बोर्ड परीक्षा, 2022 के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र बिल्कुल भी तनाव न लें। बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर अपडेट आते ही अमर उजाला आपको सबसे पहले जानकारी देगा। छात्र तब तक नकारात्मक विचारों से दूर रहे और अपने अन्य जरूरी कार्यों पर ध्यान दें।
कब तक जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की कोई भी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी जानकारी दी थी कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होते ही परिणाम की तारीख घोषित हो जाएगी। परिणाम के तारीख जारी होने के 1 या दो दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
सीएम योगी ने भी दिया निर्देश
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में अधिकारियों को यूपी बोर्ड के परिणाम समय से जारी करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी ने परिणाम जारी करने से पूर्व छात्रों और अभिवावकों को जानकारी देने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अब तक परिणाम की घोषणा की तारीख तो दूर संभावित तिथि भी नहीं बताई गई है।