UP Board Result 2021 Class 10, 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी कि शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपलोड करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो रहा है।
छात्र अमर उजाला के
माईरिजल्टप्लस के जरिए भी विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए
results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा। आपको बता दें कि माईरिजल्टप्लस पर बिना किसी देरी के सबसे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता है। अगर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो अभ्यर्थी अमर उजाला के जरिए बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया है।
इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी
https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-विद्यार्थियों को माई रिजल्ट प्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।
दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य होने पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र पास हुए थे।
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की स्टोरी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें