यूपी बोर्ड की मूल्यांकन योजना 20 जून को घोषित कर दी गई थी। इसके तहत कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल यानी 10वीं कक्षा, 11वीं कक्षा और 12वीं के अंक जोड़े जाएंगे। इस योजना के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्तांक के 50 फीसदी, कक्षा 11 के वार्षिक/अद्धवार्षिक परीक्षा के 40 फीसदी, तथा कक्षा 12वीं में हुई प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर 10 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे।
10वीं कक्षा के छात्रों का ऐसे हो रहा मूल्यांकन
यूपीएमएसपी की ओर से तैयार मूल्यांकन योजना के अनुसार, हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा का परीक्षाफल नौवीं कक्षा के प्राप्तांकों से 50 फीसदी, कक्षा 10वीं के प्री - बोर्ड के प्राप्तांकों से 50 फीसदी अंक जोड़कर निर्धारित किया जाएगा। बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिए बोर्ड परीक्षा परिणाम का फॉर्मूला तय करने के लिए यूपी बोर्ड की अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को 3910 सुझाव मिले थे।