UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त है सरकार
यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन तरीके से आयोजित करवाने के लिए 5 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान (UP Board Anti Cheating Plan) बनाया गया है। पूरे राज्य में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
UP Board Exam Guidelines: यूपी बोर्ड एंटी चीटिंग प्लान
1- यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाला आईडी कार्ड दिया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्र के अंदर इनविजिलेटर को बदला नहीं जा सकेगा।
2- उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए एक प्रमुख कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा। साथ ही हर जिले में यूपी बोर्ड एग्जाम कंट्रोल रूम और 5 रीजनल सेंटर्स भी तैयार किए जाएंगे।
3- यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की निगरानी कैमरा से की जाएगी। सभी प्रश्न पत्रों की मॉनिटरिंग के लिए अलग से टीमें भी बनाई जाएंगी। इससे सुनिश्चित होगा कि पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी।
4- स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) गठित की जाएगी। एलआईयू यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करेगा। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने का होगा।
5- उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।