फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: किसान आन्दोलन के चलते समय पर ऐसे पहुंचे परीक्षा केन्द्र, सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर ने बताया तरीका

Wed, 21 Feb 2024 03:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से जारी हैं। किसान आन्दोलन के चलते रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है, रास्ते बंद कर दिए गए हैं। ऐसें में बोर्ड परीक्षा देने जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 02 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल देश-विदेश के करीब 39 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। दिल्ली में सीबीएसई ने 877 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, लेकिन यहां परीक्षा देना छात्रों के लिए एक टास्क बन गया है, जिसका कारण किसान आंदोलन है। इसके चलते सड़कों पर जाम हैं, रूट बदले गए हैं ऐसे में छात्रों को पेपर छूटने, टाइम से पहुंचने की टेंशन सता रही है। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस बारे में बात करते हुए छात्रों को कुछ सलाह दी हैं।

विज्ञापन


संयम भारद्वाज बताया कि छात्रों को अपने घर से सेंटर तक जाने के दो रास्ते देखने चाहिए। घर से निकलने से पहले मौसम देखें, ट्रैफिक को देखें। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने परीक्षाएं शुरू होने से पहले एडवाइजरी जारी की और सारे बच्चों को कहा कि मेट्रो से जाइए, समय से निकलिए। किसान आन्दोलन के चलते कोई बच्चा आन्दोलन में न फंस जाए इसके लिए हमने फोर्स को विशेष ख्याल रखने के लिए भी कहा है। 

संयम भारद्वाज ने आगे कहा कि फोर्स द्वारा यह चेक किया गया कि कोई छात्र आंदोलन में तो नहीं फंसा हुआ है। ऐसे में एडमिट कार्ड से छात्रों की जांच की और उन्होंने परीक्षा हॉल में अपने वाहन से पहुंचाया।
विज्ञापन


सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा जारी हैं जो कि 02 अप्रैल तक चलेंगी। देश की राजधानी में किसान आंदोलन के चलते जगह-जगह पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। लोग घंटों-घंटों ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। इस बीच आयोजित की जा रही दिल्ली में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को जरूरी सलाह देते हुए एक नोटिस जारी किया था।

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि दिल्ली में मौजूदा स्थिति के कारण यातायात संबंधी समस्याएं होंगी, जिसके कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए, सभी छात्रों को सलाह दी जाती हैं कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें