फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: चीटिंग करने वालों की खैर नहीं! घर से निकलने से पहले स्टूडेंट्स अच्छे से समझ लें ये निर्देश

Wed, 21 Feb 2024 04:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2024 Guidelines: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर जरा भी चालाकी दिखाने या नकल करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा सरकार की कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। छात्र नीचे सभी दिशा निर्देश अच्छे से पढ़ लें।
विज्ञापन
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा कल, यानी 22 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर इस बार काफी सख्त है। इसलिए इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही एंटी चीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा को देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा माना जाता है । परीक्षा केंद्र के अंदर चालाकी दिखाने या नकल करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। तो ऐसी कोई भी गलती न करें, जिससे आपको इस साल परीक्षा देने से रोक दिया जाए और आपका एक साल बर्बाद हो जाए।

UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त है सरकार

यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन तरीके से आयोजित करवाने के लिए 5 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान (UP Board Anti Cheating Plan) बनाया गया है। पूरे राज्य में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

UP Board Exam Guidelines: यूपी बोर्ड एंटी चीटिंग प्लान 


1- यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाला आईडी कार्ड दिया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्र के अंदर इनविजिलेटर को बदला नहीं जा सकेगा।

2- उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए एक प्रमुख कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा। साथ ही हर जिले में यूपी बोर्ड एग्जाम कंट्रोल रूम और 5 रीजनल सेंटर्स भी तैयार किए जाएंगे।

3- यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की निगरानी कैमरा से की जाएगी। सभी प्रश्न पत्रों की मॉनिटरिंग के लिए अलग से टीमें भी बनाई जाएंगी। इससे सुनिश्चित होगा कि पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी।

4- स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) गठित की जाएगी। एलआईयू यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करेगा। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने का होगा।

5- उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

UP Board Exam Guidelines 2024: दिशानिर्देशों में क्या कहा गया ?

  • उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी पर्यवेक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है उसके शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
  • दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि किसी भी लड़की परीक्षार्थी की पुरुष निरीक्षक द्वारा तलाशी नहीं ली जाएगी। इसके अलावा, जिन केंद्रों पर लड़कियां परीक्षा दे रही हैं, वहां महिला पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि किसी भी शिक्षक को उसके अनुरोध पर निहित स्वार्थ के लिए किसी विशेष परीक्षा केंद्र पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो पर्यवेक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक छात्रों वाले परीक्षा कक्ष में तीन पर्यवेक्षक होंगे।
  • पर्यवेक्षकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। कोई भी अभ्यर्थी नकल की सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या ऐसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें