फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के छात्र इस तरह से करें हिंदी की परीक्षा की तैयारी, मिलेंगे बंपर अंक

Tue, 22 Mar 2022 04:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों की सहूलियत के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार 24 मार्च, 2022 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दसवीं कक्षा के लिए हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं, बारहवीं कक्षा के लिए भी पहले दिन हिंदी का पेपर है। 

विज्ञापन

UP Board Exam 2022: मॉडल पेपर अपलोड हुए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों की सहूलियत के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर अपलोड किए हैं। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हिंदी विषय के मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं और तैयारी कर के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको इस खबर में बताएंगे। 

UP Board Exam 2022: कैसे डाउनलोड करें हिंदी का मॉडल पेपर
  1. सबसे पहले छात्र  की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मॉडल पेपर 2021-2022 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां आपको विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त होंगे।
  5. इनमें से हिंदी विषय के मॉडल पेपर को डाउनलोड कर लें। 
     

UP Board Exam 2022: कैसे करें हिंदी के परीक्षा की तैयारी
  • सबसे पहले छात्र महत्वपूर्ण बिंदू तैयार कर लें। 
  • केवल उन्हें टॉपिक को पढ़ें जिसकी तैयारी कमजोर है।
  • आखिरी समय में रिविजन जरूर करें।
  • मॉडल पेपर से तैयारी कर लें। 
  • परीक्षा से पिछली रात को अच्छी नींद लेना न भूलें। 
 
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: परीक्षा में इन बातों का रखें ख्याल
  • प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पर पहुंच जाएं।
  • कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
  • परीक्षा में कोई भी नकल की सामाग्री या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं।
  • प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़कर समझ लें फिर उत्तर लिखना शुरू करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें