UP Board Exam Dates 2021 :सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी किए जाने के बाद से ही सभी राज्य शिक्षा बोर्ड अपने यहां बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित करने की तैयारी में जुटे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) भी अपनी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही जारी करने वाला है। हालांकि, विद्यार्थियों के पूर्वाभ्यास के लिए 15 जनवरी, 2021 से प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।