उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) की डेटशीट जारी कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मई तक जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 मई, 2021 तक चलेंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी काफी समय मिलेगा। पूरा टाइम टेबल आपको आगे की स्लाइड्स में मिल जाएगा।
बता दें कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 29,94,312 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है जिसमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जो छात्र इन परीक्षओं में सम्मिलित होंगे वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।