कोरोना महामारी के कारण 8 मई से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाएं एक बार फिर स्थगित कर दी गई हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 24 अप्रैल से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होनी थीं लेकिन यूपी पंचायत चुनाव के कारण उनकी तारीखों में संशोधन कर दिया गया था और 8 मई से इन परीक्षाओं को कराया जाना था। लेकिन कोरोना से बिगड़े हालात के कारण इन परीक्षाओं में एक बार फिर से रोक लगा दी गई है और अब इसकी नई डेट के लिए बोर्ड छात्रों को शासन के अगले आदेश का इंतजार करना होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी संबंध में अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ को देखते रहें।
कब से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षा
फिलहाल यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सूत्रों की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लगातार उच्च स्तरीय बैठक कर रहा है। अनुमान है कि 20 मई के बाद बोर्ड जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
जारी रखें रिवीजन व एग्जाम की तैयारी
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को चाहिए कि वो अपने सभी विषयों का पूरा रिवीजन और एग्जाम की पूरी तैयारियां करते रहें। इसके लिए वे अभी से
Safalta.com के फ्री क्रैश कोर्स को अपना लें और बोर्ड परीक्षाओं का कंप्लीट रिवीजन करना शुरू कर दें। तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या
इस लिंक के माध्यम से अभी Safalta ऐप डाउनलोड करें।