फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी आयोजित

Sat, 15 May 2021 05:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
  • जून में होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन जून में नहीं होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बात की जानकारी बोर्ड के अधिकारियों ने दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जून में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने जून में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण स्थगित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सरकार दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द नहीं कर रही है। जून में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित तिथि की घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: ये है 10वीं के छात्रों को पास करने का मूल्यांकन प्लान, विस्तार से जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि सूबे में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 जून से लेकर 10 जून के बीच प्रस्तावित थी। जबकि, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से होना था। लेकिन बोर्ड ने फिलहाल इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने सूबे में ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किया था और विद्यार्थियों को पदोन्नत करने की घोषणा की थी। इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें