फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2021: जल्द शुरू होगा 78 हजार छात्रों का मूल्यांकन कार्य, प्रायोगिक परीक्षा का भी शेड्यूल जारी

Sat, 02 Oct 2021 04:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 2021: अंक सुधार परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम 9 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की भी तारीखों का एलान कर दिया है। पढ़िए...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी) द्वारा अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जा रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंकसुधार परीक्षा क्रमश: चार व छह अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए 78 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 9 से 12 अक्तूबर तक 15 केंद्रों पर किया जाएगा। जिसके लिए बोर्ड ने अपने पांचों क्षेत्रीय कार्यालय वाले जिलों मेरठ, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में तीन-तीन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस बार अंकसुधार परीक्षा के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं के क्रमश: 37,931 व 41,355 छात्रों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

सात व आठ अक्तूबर को आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
वहीं बोर्ड ने अंकसुधार परीक्षा में शामिल हाेने वाले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अब यह परीक्षा सात और आठ अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह परीक्षा जिला मुख्यालयों पर बने केंद्रों पर होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विद्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा में सम्मिलित हों। उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल बताते हैं कि प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करते वक्त प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा सभी जिलों में राजकीय इंटर कॉलेज या ख्याति प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें