फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पाठ्यक्रम में हुए बदलाव, मार्कोपोलो की जगह पढ़ेंगे रविंद्रनाथ टैगोर की ये कहानी

Sat, 14 Mar 2020 12:52 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board Exam
विज्ञापन

UP Board 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किए हैं। बता दें कि अंग्रेजी के कठिन अध्याय में भी परिवर्तन किया गया है। जोड़ने घटाने का सिलसिला पहली बार नहीं चला है, इससे पहले भी बोर्ड ने पाठ्यक्रमों में अनेकों बदलाव किए हैं। आगे पढ़ते हैं मुख्य बदलावों के बारे में...  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NASA का बड़ा अध्ययन, अंतरिक्ष में उगाई गई ये सब्जी
विज्ञापन


मुख्य बदलाव-

  • बता दें कि कक्षा नौ के छात्र अब 'मार्कोपोलो' की कहानी नहीं पढ़ेंगे। मार्कोपोलो के स्थान पर रविंद्रनाथ टैगोर की कहानी 'काबुलीवाला' पढ़ाई जाएगी। 
  • इसके अलावा कविता 'द फेथफुल फ्रेंड' को हटा दिया गया है अब इसके स्थान पर शेक्सपियर की रचित 'द सेवन एजेस ऑफ मेन' पढ़ाई जाएगी।
  • दूसरी तरफ कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से मर्चेंज ऑफ वेनिस हटाकर 12वीं के पाठ्यक्रम में जोड़ दी गई है।
  • काव्य (पोएट्री) 'टू द प्यूपिल' के स्थान पर अब 'इंडिया माय नेटिव लैंड' पढ़ाया जाएगा। 
  • इतना ही नहीं कक्षा 12वीं से छात्र-छात्राओं का पसंदीदा ड्रामा 'जूलियस सीजर' हटा दिया है।
  • 'लाइट ऑफ एशिया' जो कि कक्षा 11वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए जरूरी था अब कक्षा 11वीं को ही पढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- इन रणनीतियों से बिना कोचिंग बन गईं IAS अधिकारी, बुखार में भी दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें